जनगणना देश के समग्र एवं संतुलित विकास की आधारशिला है : उपायुक्त
दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना 2027 केवल एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के समग्र एवं संतुलित विकास की आधारशिला है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े ही सरकार को जनहितकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण तथा नीति-निर्धारण में प्रभावी निर्णय लेने में सहायक होते हैं। उपायुक्त के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया गया कि वे इस प्रशिक्षण को अत्यंत गंभीरता एवं जिम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.