बरेली, मई 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का पिछले दो दिनों से जारी धरना बृहस्पतिवार को अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रांगण में टेंट लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया और मांगें न माने जाने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे दी। सफाई कर्मियों के अल्टीमेटम के बाद निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालने के लिए अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय और एक्सईएन राजीव कुमार राठी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का मुख्य विरोध जनगणना ड्यूटी में अशिक्षित सफाई कर्मचारियों की तैनाती को लेकर था। यह भी पढ़ें- बरेली में जनगणना ड्यूटी के विरोध में सफाई कर्मचारी धरने पर, सफाई व्यवस्था ठप करने ...