रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में जनगणना तैयारियों के चलते बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लगभग 3500 शिक्षकों में से अधिकांश के जनगणना कार्य में लगने से कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है। स्थिति यह है कि कुछ स्कूलों में केवल दो से चार शिक्षक ही रह गए हैं, जिन पर सभी कक्षाओं का भार आ गया है। इससे नियमित शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है और विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने भी इस पर चिंता जताई है। शिक्षा विभाग ने स्थिति को चुनौतीपूर्ण मानते हुए संतुलन बनाने की बात कही है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा के अनुसार, विद्यालयों को बंद नहीं होने दिया जाएगा और जहां आवश्यकता होगी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।...