बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बड़ी संख्या में जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में नामित सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में ड्यूटी लगने से कई स्कूल शिक्षकविहीन हो गए हैं। ऐसे में शिक्षण कार्य बाधित होने के साथ ही विद्यालयों पर ताला लटक रहा है। इसे देखते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने जिला जनगणना अधिकारी (एडीएम वित्त एवं राजस्व) को पत्र लिखकर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों को जनगणना कार्य से मुक्त करने को कहा है। बीएसए अपने पत्र में कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों की डयूटी जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं गणना के लिए लगाई गई है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही करने वालों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.