बलिया, मई 3 -- बैरिया। जनगणना के कारण परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों का नामांकन अभियान रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। जनगणना के प्रशिक्षण में शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र व अनुदेशकों को भी भेजा गया है। वहीं बड़ी संख्या में शिक्षकों को प्रशिक्षु व प्रशिक्षक की भूमिका दी गई है जिस वजह से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है। नए शिक्षण सत्र में शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का कार्य करते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जनगणना संग स्कूल ड्यूटी के मुद्दे पर शिक्षक दो धड़े में बंटे यह भी पढ़ें- जनगणना और पढ़ाई के बीच संतुलन की तलाश यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.