बिजनौर, अप्रैल 17 -- धामपुर। जनगणना ड्यूटी को लेकर पंचायत सहायकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम स्मृति मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को एसडीएम कार्यालय पर पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें पूर्व में आश्वासन दिया गया था कि जनगणना ड्यूटी उनकी संबंधित ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाएगी, जिससे कार्य सुगमता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके, लेकिन इसके विपरीत उनकी ड्यूटी शेरकोट नगर पालिका क्षेत्र में लगा दी गई, जो उनके निवास स्थान से लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भी पढ़ें- बीमार महिला शिक्षकों जनगणना कार्य से मुक्त करने की मांग सहायकों ने बताया कि उन्हें मात्र 6000 रुपये मानदेय मिलता है, वह भी समय पर नहीं दिया जाता।...