आगरा, मई 25 -- जनगणना कार्य को लेकर नगर निगम प्रशासन ने पूरी गंभीरता के साथ काम शुरू करा दिया है। नगर निगम के समस्त जोनों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी वितरण प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। नगर निगम प्रशासन ने सभी नियुक्त कार्मिकों को समय से अपनी ड्यूटी प्राप्त करने और निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, इसके वाबजूद कुछ कर्मचारी ड्यूटी प्राप्त करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देने के साथ ही उनके विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा जा रहा है, ताकि संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- जनगणना सामग्री न लेने पर एफआईआर होगी अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य शुरू हो चुका...