औरैया, अप्रैल 16 -- फफूंद, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने में अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताते हुए अपर जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, औरैया को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मांग की है कि इन विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी में भारी असंतुलन है। कई शिक्षकों को उनके विद्यालय या निवास स्थान से काफी दूर तैनाती दी गई है, जिससे उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ संघ ने मांग की कि शिक्षकों की ड्यूटी उनके विद्यालय या निवास के निकट ही लगाई जाए।इसके साथ ही ...