छपरा, मई 12 -- ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करना होगा प्रतिनियुक्ति आदेश छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण व मकानों के गणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सही संख्या जुटाने के लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को मिलेगी सहूलियत निर्देश जारी अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सारण समेत सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जनगणना कार्य में लगे प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और शिक्षक 48 घंटे के भीतर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी प्रतिनियुक्ति से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। आदेश का असर सारण जिले में दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होते ही जनगणना काज में प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने ही शिक्षा कोष आईडी पर...