मैनपुरी, अप्रैल 18 -- शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान ने मंत्री के सामने जनगणना ड्यूटी से संबंधित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की व्यवहारिक कठिनाइयों को रखा और समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनेक शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी उनके कार्यस्थल से काफी दूर निर्धारित की गई है। जिससे आवागमन में गंभीर कठिनाई हो रही है। अतः ड्यूटी का निर्धारण कार्यस्थल या निवास स्थान के निकट किया जाए। महिला शिक्षिकाओं (मैटरनिटी, सीसीएल एवं चिकित्सीय अवकाश पर) की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसे तत्काल प्रभाव से संशोधित किया जाए। यह भी पढ़ें- शिक्षक समय से पहुंचकर जनगणना का प्रशिक्षण लें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षकों की ड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.