गाजीपुर, अप्रैल 17 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में जनगणना और भवन सूचीकरण के कार्य के लिए एक ही जाति के 19 शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जब इस बाद की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की। हालांकि, प्रशासन ने किसी गलत मंशा से इनकार किया है। शासन की अनिवार्य गणना ड्यूटी के तहत सादात नगर पंचायत में कुल 29 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। इनमें से 19 शिक्षक एक जाति के हैं। इसमें शामिल सभी पांच पर्यवेक्षक भी एक ही जाति से संबंधित हैं। ये सभी भवन सूचीकरण के बाद जनगणना का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना के प्रश्नों पर युवा कांग्रेस का विरोध, अनावश्यक सवाल हटाने की मांग स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की है। लोगों का कहना है कि एक ही जाति के इतने अ...