बदायूं, अप्रैल 28 -- जनगणना 2027 के कार्यों के लिए लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी में भारी विसंगतियों का मामला सामने आया है।टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में सोमवार के लिए पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र देकर शिक्षकों की समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। संजीव शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा शिक्षकों का डाटा उपलब्ध कराए जाने के बावजूद गंभीर रूप से बीमार, दिव्यांग और गर्भवती महिला शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है।इसे अमानवीय बताते हुए उन्हें कार्यमुक्त किए जाने की मांग की।उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालयों में नवीन नामांकन की प्रक्रिया चल रही है और अन्य जनपदों की तर्ज पर बदायूं में भी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा ...