पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में जनगणना कार्य को लेकर शिक्षकों के बीच चल रही उपस्थिति संबंधी दुविधा अब दूर हो गई है। स्पष्ट निर्देश के अभाव में 'मार्क ऑन ड्यूटी' या विद्यालय जाकर हाजिरी बनाने को लेकर शिक्षक असमंजस में थे। इसी मुद्दे को लेकर बीएसएसटीए के प्रतिनिधिमंडल ने जिलास्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए मार्क ओन ड्यूटी की व्यवस्था लागू करने की मांगप्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जयनन्दन कुमार, उपाध्यक्ष शारिब जिया, सचिव तनवीर तफज्जुल, जिला मीडिया प्रभारी शम्स जिया सहित सहित मंजीत कुमार, कुंदन कुमार, प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार, अमरजीत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया क...