जनगणना ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए कर्मचारी, एडीएम नाराज
मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर जनगणना 2027 के तहत इस समय जिलेभर में मकानों का सूचीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान कई कर्मचारियों के ड्यूटी से गायब होने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद में संचालित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना ड्यूटी पर लगाए गए कार्मिकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। साथ ही ऐसे लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्यों की समीक्षाजनगणना सेल का निरीक्षण एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं⁄ जिला जनगणना अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने जनगणना सेल का निरीक्षण कर जनगणना कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्मिकों की उपस्थिति तथा कार्य संचालन व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.