पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष डॉ.अनीता तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभा मिश्रा, महामंत्री डॉ.आराधना कश्यप आदि ने जनगणना ड्यूटी के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांग, असाध्याय एवं गंभीर रूप से अस्वस्थ शिक्षकों, गर्भवती एवं बीमार तथा छोटे बच्चों की देखभाल कर रही माताओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने का अनुरोध किया गया। आगे कहा गया कि जिन शिक्षक शिक्षिकाओ एवं कार्मिकों के सेवानिवृत्ति में केवल दो वर्ष बचे हैं। उन्हें भी जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। शिक्षकों पर अनावश्यक कार्यभार ना डाला जाए। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में अनियमितताओं के विरोध में शिक्षक जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षकों को उचित मानदेय दिया जाए एवं शिक्षकों को...