सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी कार्यकत्रियों ने जनगणना-2027 की ड्यूटी को लेकर प्रशासन से अपनी समस्याएं उठाते हुए मांग की है कि उनकी ड्यूटी उनके स्वयं के कार्यक्षेत्र में ही लगाई जाए। कार्यकत्रियों का कहना है कि दूसरे क्षेत्रों में जाकर कार्य करना उनके लिए काफी कठिन होता है, जिससे कार्य प्रभावित होने की आशंका रहती है। संघ की ओर से कहा गया कि कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी पहले ही पंचायत एवं विधानसभा चुनावों में लग चुकी है, इसलिए ऐसी कार्यकत्रियों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाना चाहिए। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी नाराजगी जताई गई। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को दी गई जानकारी कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें...