रामपुर, मई 2 -- रामपुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को जनगणना-2026 के कार्य में लगाए जाने के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को उपार्जित अवकाश प्रदान किए जाने की मांग की। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रस्तावित है, जबकि परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक निर्धारित है। ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षक अपने अवकाश अवधि में भी पर्यवेक्षक व प्रगणक के रूप में शासकीय कार्य करने को बाध्य हैं, जिससे वे अवकाश के वास्तविक लाभ से वंचित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना और शिक्षण कार्य में संतुलन बनाएंगे शिक्षक : डीईओ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश बाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.