जनगणना ड्यूटी आवंटन में विसंगतियों पर नाराजगी, उठाई आवाज
सिद्धार्थ, मई 17 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल ने जनगणना कार्य के लिए तहसील स्तर पर शिक्षकों की ड्यूटी एवं कार्यक्षेत्र आवंटन में व्यापक विसंगतियों, मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीर बताते हुए बीएसए से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।बीएसए को सौंपे गए पत्र में महासंघ की ओर से बताया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से भेजी गई शिक्षकों की सूची में तहसील स्तर पर मनमाने ढंग से नाम हटाने और बदलाव किए गए, जिससे कई अस्वस्थ शिक्षकों, स्पाइन सर्जरी से गुजर चुके कर्मचारियों व छोटे बच्चों वाली महिला शिक्षिकाओं को भी दूरस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी सौंप दी गई। आरोप है कि कई स्थानों पर महिला शिक्षकों को विद्यालय से दूर भेजा गया, जबकि पुरुष शिक्षकों को निकटस्थ क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.