जनगणना ड्यूटी आवंटन की जांच कराने की मांग
सिद्धार्थ, मई 27 -- बांसी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने प्रशासन से जनगणना ड्यूटी आवंटन की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में मनमानी की गई है। इससे निष्पक्षता प्रभावित हुई है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत लाभ और करीबी संबंधों के आधार पर कई शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से दूर रखा गया। वहीं जो शिक्षक समीकरण नहीं बना पाए उन्हें जबरन ड्यूटी में लगा दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ब्लॉकों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर गड़बड़ी हुई है।विशेष रूप से जोगिया ब्लॉक में सबसे अधिक अनियमितताएं देखने को मिली हैं। यहां के शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे ब्लॉकों, यहां तक कि बर्डपुर में भी लगा दी गई, जिससे शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.