बिजनौर, मार्च 6 -- सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराएं ताकि उनको जनगणना के कार्य के लिए नामित किया जा सके। शुक्रवार को सीडीओ रणविजय सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करें कि अपने-अपने विकास खंडों में तैनात अध्यापकों एवं शिक्षामित्रों की सूची संबंधित उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि विभाग में कार्यरत पंचायत सहायक, सफाई कर्मी एवं रोजगार सेवक, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.