लोहरदगा, अप्रैल 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना को लेकर किस्को चार्ज अंतर्गत प्रगणक और पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें संबंधित कर्मियों को जनगणना की नई प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी, किस्को ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी। उन्होंने बताया कि पहली बार स्व-गणना की सुविधा भी दी जा रही है। जिसके तहत आम नागरिक एक मई से 15 मई तक स्वयं अपनी जानकारी आनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण इसके बाद 16 मई से 14 जू...