सीवान, अप्रैल 10 -- मैरवा। राष्ट्रीय जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्तैयारी अंतिम चरण में है। बीडीओ संदीप सौरभ ने तैयारी का जायजा लिया है।जन गणना कार्य को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए व्यापक खाका तैयारी हो रही है।प्रखंड की 8 पंचायतों के 112 वार्डों में डेटा संग्रहण के लिए 174 प्रगणक और 27 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिनका प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। प्रगणक को नगर के हरेराम हाई स्कूल में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डेटा एंट्री, मकान सूचीकरण और डिजिटल माध्यमों के उपयोग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बीडीओ संदीप सौरभ ने स्पष्ट किया कि आंकड़ों की सटीकता के लिए प्रति 700 की आबादी पर एक प्रगणक की जिम्मेदारी तय की गई है। इससे कार्य का बोझ कम होगा और हर घर की विस्तृत जानकारी जुटाई जा सकेगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.