मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना दो मई से शुरू होनी है। जनगणना संबंधी गतिविधियों के सफल परिचालन के लिए जिला स्तर पर तैनात कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिला स्तरीय प्रशिक्षण 23 से 28 मार्च तक जिला स्कूल में प्रशिक्षण होगा। इसमें फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले में 176 शिक्षकों का चयन फील्ड ट्रेनर के रूप में हुआ है। इन्हें मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित करेंगे। इन फील्ड प्रशिक्षकों को चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा नामित किया गया है। 23 से 25 तक मुशहरी, कुढ़नी, सकरा, कांटी, मीनापुर, बोचहां, सरैया, साहेबगंज, पारू और मड़वन के फील्ड प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 26 से 28 मार्च तक नगर पंचायत सकरा, नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता, तुर्की, कुढ़नी, नगर निगम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.