बिहारशरीफ, मार्च 21 -- जनगणना को लेकर 126 प्रशिक्षकों को कल से दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण डीआरडीए के दो भवनों में 4 बैच में चलेगी ट्रेनिंग ये फिल्ड ट्रेनर प्रखंडों में जाकर अन्य को देंगे तकनीकी जानकारी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिला में जनगणना शुरू होने वाली है। पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना की जानी है। डीआरडीए कार्यालय के दो भवनों में चार बैच में 126 फिल्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण लेने के बाद ये फिल्ड ट्रेनर अपने-अपने प्रखंडों में जाकर जनगणना में लगे अन्य कर्मियों को सभी तरह की तकनीकी जानकारी देंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि 23 से 15 मार्च तक दौ बैच का प्रशिक्षण एक साथ अलग-अलग हॉल में चलेगा। इसमें दोनों बैच में 32-32 शिक्षक शामिल होंगे। दूसरे बैच का प्रशिक्षण इसी हॉल म...