सहरसा, अप्रैल 13 -- सोनवर्षा राज, हिटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न सभा भवनों और कक्षों में जनगणना कार्य को लेकर सोमवार से प्रगणकों और प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 11 बैच बनाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग तिथियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसे लेकर व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और प्रशिक्षकों को जनगणना से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसमें घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, आंकड़ा संकलन की विधि, प्रपत्र भरने के नियम और कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर रहेगा।साथ ही डिजिटल माध्यमों के उपयोग, त्रुटि सुधार और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.