जनगणना को लेकर विद्यालयों के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
कोडरमा, अप्रैल 6 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में सर्वोदय 2 उच्च विद्यालय में जनगणना 2027 को लेकर सभी विद्यालयों के शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य की अहमियत पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी शिक्षकों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 का कार्य डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए और सभी कार्य निर्धारित मार्गदर्शिका एवं प्रशिक्षण के अनुसार ही किए जाएं। साथ ही, इस संबंध में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने की बात भी कही गई।जनगणना 2027 की शुरुआत मई 2026 से प्रस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.