लातेहार, जून 4 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को जनगणना के सफल एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर प्रतिनियुक्त प्रगणकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम बैच के अंतर्गत एलबीएच संख्या 01 से 104 तक के प्रगणकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि 16 मई से 14 जून तक चल रहे जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घर का भौतिक सत्यापन कर सही एवं सटीक जानकारी संकलित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित सभी प्रपत्रों एवं सूचनाओं को सावधानीपूर्वक और त्रुटिरहित तरीके से भरा जाए। बीडीओ ने प्रगणकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना कार्य में तेजी लाने की अपील करते हुए कहा कि 6 जून से पूर्व ही जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत...