जनगणना को लेकर बाजितपुर में प्रशिक्षण
छपरा, अप्रैल 19 -- परसा,एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर पीएम श्री बाजितपुर हाई स्कूल में रविवार को प्रशिक्षण का तीसरा बैच शुरू किया गया। इस दौरान कुल 85 प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण सत्र 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसमें सभी नामित कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार एवं अपर चार्ज अधिकारी सह बीएसओर इंद्रवंश राय ने प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, डेटा संकलन के तरीकों व तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर अभिषेक आनंद,ज्योति झा,सुनील कुमार एवं अनुपम पाठक ने जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझाया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जनगणना को लेकर प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.