जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण
धनबाद, अप्रैल 12 -- जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 11 से 13 एवं 15 से 17 अप्रैल तक दो बैचों में संपन्न होगा। प्रशिक्षण का आयोजन झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकरण धनबाद के प्रथम सभागार कक्ष में किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर आयुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, धनबाद ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना देश की आधारभूत योजना निर्माण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए सभी फील्ड ट्रेनर्स को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त सह मास्टर ट्रेनर, सहायक नगर आयुक्त सह चार्ज पदाधिकारी (वार्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.