जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जनगणना 2027 को लेकर फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज जिला परिषद सभागार में संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में धालभूमगढ़, डुमरिया, बहरागोड़ा, घाटशिला, गुड़ाबांदा प्रखंड और जेएनएसी के 39 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। इससे पूर्व 8 से 10 अप्रैल तक पहले चरण का प्रशिक्षण चला था। तीसरे चरण का प्रशिक्षण 15 से शुरू होगा, जो 17 अप्रैल तक चलेगा। तीसरे और अंतिम चरण के प्रशिक्षण में सिर्फ 12 फील्ड ट्रेनर शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण मानगो नगर निगम क्षेत्र के लिए आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.