गढ़वा, अप्रैल 29 -- भंडरिया। प्रखंड कार्यालय के जनगणना को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। जानकारी देते हुए प्रशिक्षक नितेश कुमार वर्मा ने कहा कि जनगणना 2027 का प्रथम बैच प्रशिक्षण समाप्त हो गया। प्रशिक्षण में तीन दर्जन प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण में मकान की सूचीकरण करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में नजरी नक्शा बनाने, सभी घरों की सूचीकरण करने, कच्चा मकान सहित अन्य प्रकार की घरों की गणना करने का प्रशिक्षण किया दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षक कमिल तिर्की, मनाथ केरकेट्टा, प्रभात कुजुर, संजय तिवारी, अजीत गुप्ता, संजय केरकेट्टा, अनिल बर्मन, मुजेश किस्पोट्टा, अजय कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक और प्रखंड कर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षकों का दूसरे...