भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर। राज्य में शुरू होने वाले भारत की जनगणना को लेकर नगर निगम परिसर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को निगम परिसर स्थित सम्राट अशोक हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, प्राप्त की जाने वाली जानकारी, दस्तावेजों के संधारण से लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान ट्रेनरों ने अपने साथ जनगणना संबंधित दस्तावेजों का फॉर्मेट रखा था, जिसे दिखाकर प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- हसपुरा में जनगणना को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू यह भी पढ़ें- मखदुमपुर में जनगणना को लेकर ट्रेनिंग की शुरुआत यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, सटीक आंकड़ों पर जोर...