जनगणना को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षकों को उपलब्ध करायी गई सामग्री
कोडरमा, मई 15 -- चंदवारा। प्रखंड के सभागार में जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को जनगणना 2027 के लिए सामग्री प्राप्ति के लिए प्रखंड में प्रतिनियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रगणक व पर्यवेक्षकों को जनगणना 2027 से संबंधित आवश्यक सामग्री जैसे नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र, नगरी नक्शा आदि उपलब्ध कराए गए। सामग्री उपलब्ध कराने में नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार बरनवाल, संजय कुमार सुमन, धनंजय उपाध्याय, विनेश कुमार आदि ने सहयोग किया। 16 मई से जनगणना 2027 का पहले चरण का प्रारंभ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रथम चरण का जनगणना 16 मई से, प्रगणक व सुपरवाईजर की हुई बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.