अररिया, अप्रैल 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जनगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी सभागार, आईसीडीएस सभागार व मनरेगा सभागार में गुरुवार को प्रगणक व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। इन तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अलग अलग जगहों पर जनगणना को लेकर 50-50 प्रगणक व सुपरवाइजर शामिल हुए। प्रशिक्षण के लिए सात बैच बनाया गया है। बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्षेत्र के जनसंख्या का आकलन, संबंधित क्षेत्रों का सीमांकन व डिजिटल मैपिंग का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं बीपीआरओ अमित मिश्रा ने बताया कि स्वगणना का काम 17 से 31 अप्रैल तक होगी। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू वहीं प्रथम चरण जनगणना का काम...