लातेहार, मई 15 -- चंदवा, प्रतिनिधि। जनगणना को लेकर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रगणकों एवं प्रशिक्षकों के बीच सर्वेक्षण कार्य से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को आवश्यक दस्तावेज, प्रपत्र एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बताया गया कि शनिवार से प्रगणक और प्रशिक्षक घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य शुरू करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परिवार से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएगी। सर्वे के आधार पर क्षेत्र की वास्तविक जनसंख्या और लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा। बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी कर्मी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। यह भी ...