बांका, अगस्त 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में शुक्रवार को डीसीएचबी जनगणना के सफल एवं त्रुटिरहित संचालन को लेकर बीडीओ अजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बारसोई में प्रशिक्षण-सह-बैठक आयोजितप्रशिक्षण शिविर की जानकारी प्रशिक्षण शिविर में जनगणना कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली एवं सर्वेक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अजेश कुमार ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ईमानदारी, निष्पक्षता एवं सतर्कता पर निर्भर करती है।जनगणना का महत्व उन्होंने निर्दे...