कोडरमा, अप्रैल 27 -- चंदवारा। प्रखंड के सभागार में सोमवार को बीडीओ सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में यह बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 अति महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण किया जाना है। मकान सूचीकरण के संबंध में विशेष जानकारी प्रशिक्षकों ने प्रदान किया। इस प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक के रूप में धनंजय कुमार उपाध्याय व प्रशांत कुमार प्रसन्न व नोडल के रूप में संतोष कुमार मिश्रा उपस्थित थे। प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में दिलीप कुमार बरनवाल, संजय कुमार सुमन, खूबलाल यादव, प्रदीप कुमार, सिम्मी कुमारी, मुन्नी कुमारी, शंकर कुमार कीसुन यादव आदि आदि शिक्षक व प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनगण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.