कटिहार, अप्रैल 17 -- समेली,एक संवाददाता जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चकला खैरा में बीडीओ सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में 16 से 18 अप्रैल तक 45 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं दूसरे और तीसरे चरण में 19 से 21 अप्रैल तथा 22 से 24 अप्रैल तक 86-86 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कुल मिलाकर 217 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक इस प्रशिक्षण से जुड़ रहे हैं।प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार झा, नजीबुल्लाह नैयर, एजाज तनवीर एवं ओमप्रकाश साह द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना कार्य से संबंधित सभी जरूरी पहलुओं की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.