जनगणना को लेकर प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण
बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- बिन्द, निज संवाददाता। हाईस्कूल में जनगणना कार्यों में लगे 48 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर रविकांत गुप्ता ने कहा कि पहले चरण की गणना के तीन बैच में 145 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह गणना 2 से 31 मई तक होगी। ऑनलाइन, मोबाइल ऐप डेटा, प्रविष्टि मकान का सूचिकरण, गणना व नजरी नक्शा बनाने की जानकारी दी जा रही है। बीडीओ जफरूद्दीन ने प्रगणकों से कहा कि हाउस लिस्टिंग, ब्लॉक क्षेत्र के जनसंख्या का आकलन, संबंधित क्षेत्रों का सीमांकन व डिजिटल मैपिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। मौके पर ट्रेनर रविशंकर कुमार, आनन्द प्रकाश, प्रवीण कुमार, बलराम कुमार, उत्तम कुमार, मुरारी मोहन, संजय पासवान, आनंद प्रकाश, ददन कुमार, आरती कुमारी, मोहनवी, सुनील कुमार, मनोज कुमार व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दावथ में प्रग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.