कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जनगणना 2027 को लेकर जिला स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। अब 13 अप्रैल से प्रखंडों में जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज वर्णवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना का काम दो मई से शुरू किया जाना है। इसके पूर्व जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिले में तीन दिनों तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने को लेकर रोस्टर तैयार किया गया है। मास्टर ट्रेनर व मुख्यालय स्तर से आने वाले पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा। इस बार जनगणना डिजिटल तरीके से की जाएगी। मोबाइल एप के जरिए भी लोग इससे संबंधित जानकारी दे सकते है। जनगणना कर्मी घर-घर जाकर भी इसको लेकर तैयार आ...