मधुबनी, मई 6 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बुधवार को जनगणना- 2027 के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से टीपीसी भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने की। जहां मौजूद प्रखंड क्षेत्र के सभी 69 पर्यवेक्षक को मकान सूचीकरण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों को एचएलबी- हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की चौहद्दी निर्धारित करने, नजरी नक्शा तैयार करने तथा प्रत्येक मकान को चिन्हित कर उस पर क्रम संख्या अंकित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीडीओ ने बल देते हुए कहा कि जनगणना कार्य सरकार की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों को दिए निर्देश जिसके माध्यम से विकास योजनाओं का सही आकलन संभव हो पाता...