सीवान, अप्रैल 9 -- भगवानपुर हाट। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार विशाल की अध्यक्षता में जनगणना को लेकर बैठक हुई। बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य सभी की जिम्मेदारी से पूरा होगा। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो। बैठक में बीएसओ कन्हैया कुमार, बीएओ यदुनंदन वर्मा, बीसीओ राकेश कुमार, आरओ निवेदिता त्रिपाठी, ट्रेनर सागर कुमार सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद, राधेश्याम ठाकुर, अमरेन्द्र कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.