जनगणना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक
धनबाद, मई 18 -- लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में रविवार को जनगणना-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक, प्रगणक तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जनगणना कार्य को सफल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान आवास मैपिंग, परिवारों की सही पहचान, आंकड़ों के संकलन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर विचार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। मौके पर पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो, प्रगणक संगीता कुमारी, किरण महतो, बिनोद कुमार हांसदा, सोनी कुमारी केशरी, शीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, वार्ड सदस्य मधुसूदन महतो, उमा कुमारी, संजीत नापित, ललन महतो, कुंती देवी, शंभु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.