लखीमपुरखीरी, मई 7 -- गोला गोकर्णनाथ। जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करने एवं जनगणना कार्य में स्वयं आगे आकर जुड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इन दिनों प्रशासन द्वारा खुद जनगणना से जुड़ें और दूसरों को भी जागरूक करें अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को जनगणना के महत्व और उसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर में रैली का आयोजन लाल बहादुर स्मारक विद्यालय से किया गया जिसे एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और तहसीलदार भीमचंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- पालिका अध्यक्ष की अपील-जनगणना में लें भाग विद्यार्थियों ने जनगणना से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वहीं ग्राम...