पिथौरागढ़, मार्च 28 -- पिथौरागढ़ में जनगणना-2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। शनिवार को एडीएम योगेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम सिंह ने बताया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण व क्रियान्वयन किया जाता है। प्रशिक्षण के बाद सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियुक्त सुपरवाइजर व गणनाकारों को प्रशिक्षित करेंगे, प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य ट्रेनर धर्मेन्द्र कुमार वर्मा,उप निदेशक सूचना विज्ञान केंद्र गौरव कुमार,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महिमन जोशी,ई डिस्ट्रिक मैनेजर दिनेश वर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...