पलामू, अप्रैल 27 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज प्रखंड सभागार में सोमवार को भारत की जनगणना -2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने किया। बीडीओ ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षक एवं प्रगणक प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित 34 प्रश्न की जानकारी प्राप्त कर डाटा तैयार करने का काम करेंगे। प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह सहायक चार्ज पदाधिकारी अजीत कुमार के देखरेख में चल रहा है। प्रशिक्षक विवेक कुमार, मो. साबिर ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले पाली में 40 पर्यवेक्षक व प्रगणक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना कर्मी प्रत्येक घर जाकर दिए गए फॉर्म की सभी 34 कॉलम भरकर विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प...