हजारीबाग, अप्रैल 15 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। इसका उद्घाटन बुधवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को पूरा करना है। जिसके तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जानी है। इसके सफल संचालन के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने प्रतिभागियों को तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सीएमएमएस पोर्टल और मोबाइल ऐप के उपयोग, डिजिटल डेटा संग्रहण और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण की तिथि एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.