सीवान, अप्रैल 14 -- दरौंदा। जनगणना कार्य को लेकर चार्ज पदाधिकारी दरौंदा द्वारा सभी पर्यवेक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रगणकों को क्षेत्र का आवंटन करते हुए निर्धारित प्रपत्र में चौहद्दी का स्पष्ट सीमांकन सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश में यह भी कहा गया है कि संबंधित प्रतिवेदन दिनांक 14 अप्रैल तक बीआरसी दरौंदा में कार्यपालक सहायक रुस्तम अली के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन जमा नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आरम्भ यह भी पढ़ें- जनगणना : पहले चरण में मकानों की गणना के लिए दी गई जि...