जनगणना को लेकर कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार, फरवरी 25 -- अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन ऑडिटोरियम में 2027 की जनगणना को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया गया कि 2027 की जनगणना पूरी तरह मोबाइल ऐप पर आधारित और शत-प्रतिशत डिजिटल होगी। प्रगणक अपने मोबाइल से आंकड़े संकलित करेंगे तथा सीएमएमएस पोर्टल से निगरानी की जाएगी। कार्यशाल में चार्ज अधिकारियों की जिम्मेदारियों, जियो टैगिंग, सीमांकन व डेटा की शुद्धता पर जोर दिया गया। जनपद के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.