सीवान, अप्रैल 11 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में होने वाली जनगणना को लेकर ने बीडीओ ने जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में जनगणना के विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत चर्चा हुई और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना को त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। हरेराम ब्रह्मचारी हाईस्कूल में 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सभी जनगणना कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग, प्रश्नावली भरने के तरीके, हाउस लिस्टिंग, एनपीआर और आम लोगों से पूछे जाने वाले सवालों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। बीडीओ ने सभी कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होने और पूरी गंभीरता से सभी तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.